फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटेदार की मनमानी से आक्रोशित ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
केराकत। कोटेदार की मनामानी से आक्रोशित केराकत तहसील के कुसैला गांव के ग्रामीणों ने मंगलवार को उपजिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। इस दौरान राशन की दुकान निरस्त करने की आवाज बुलंद की। साथ ही ऐसा नहीं होने पर धरना देने की चेतावनी दी। इस दौरान ग्रामीणों ने एसडीएम को पत्रक भी सौपा।
विज्ञापन

कुसैला गांव के ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि कोटेदार द्वारा राशन बांटने में अनियमितता किया जा रहा है। वहीं निर्धारित मूल्य से अधिक पैसा लिया जा रहा है। जिससे ग्रामीणों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। जिन लाभार्थियों द्वारा अधिक पैसा नहीं दिया जा रहा है। उनको बिना राशन दिए वापस लौटा दिया जा रहा है। उन्होंने मामले की जांच कर 15 दिन में कोटे की दुकान को निरस्त करने की मांग की है। ऐसा नहीं होने पर धरना देने की चेतावनी दी। ज्ञापन सौंपने में रामगोपाल मौर्य ,सुरेंद्र मौर्य, उमेश चंद्र , किशोरी राम, सिया राम, अनिल यादव ,प्यारे लाल यादव, श्रीचंद मौर्य, सुरेंद्र , बांके लाल गौड़, घनश्याम, इंद्रसेन, पुष्पा देवी, उर्मिला देवी ,सीता देवी, कमली देवी, सुमित्रा देवी आदि ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें