फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी मोर्चे में विफ़ल भाजपा अब भगवान भरोसे : सिराज मेंहदी

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर । उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी सिराज मेंहदी ने कहा है कि आर्थिक अपराधियों को देश से भगाने की दोषी भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस नेता राबर्ट वाड्रा पर उन मुकदमों को लेकर बेबुनियाद आरोप लगा रही है, जिनकी जांच अभी पूरी भी नहीं हुई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। तभी भगवान श्रीराम की बजाय उनके भक्त भगवान हनुमान जी के नाम के सहारे चुनावी वैतरणी पार करना चाहती है। मेहंदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश के बाद राजस्थान और छत्तीसगढ़ की सरकारों ने भी अपने लंबे कार्यकाल में जन कल्याण की कई योजनाएं नहीं चलाई । यही वजह है कि इन राज्यों में भाजपा के प्रति जनता में रोष है और वहां बदलाव की बयार चल रही है । इन राज्यों में भाजपा हिंदुत्व कार्ड खेलकर एक बार फिर जनता को ठगने का प्रयास कर रही है । मगर उसे इस बार सफलता नहीं मिलेगी । मेहंदी ने कहा कि योगी आदित्यनाथ ने बड़े तेवर के साथ उत्तर प्रदेश की कमान संभाली थी लेकिन दो वर्ष के कार्यकाल में ही गुब्बारे की हवा निकल गई है । उन्होंने कहा कि हर मोर्चे में विफल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अपने राज्य को बदहाल छोड़ दूसरे राज्यों में समय बिता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें