फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिजिल्स रूबेला टीकाकरण में सहयोग न करने वालों पर होगी कार्यवाही

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। मिजिल्स व रूबेला टीकाकरण में दो स्कूलों पर कार्रवाई के बाद भी स्कूल संचालक सहयोग नहीं कर रहे हैं। खासकर मदरसा संचालक छात्रों का टीकाकरण कराना नहीं चाहते हैं। अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रतापदेव सिंह ने अनुदानित एवं मान्यता प्राप्त मदरसा को चेतावनी दी कि मिजिल्स एवं रूबेला को 2020 तक समाप्त करने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत 09 माह से 15 वर्ष के सभी बच्चों का टीकाकरण किया जाना है। यदि किसी भी मदरसे की ओर से अभियान में सहयोग नहीं किया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुख्य चिकित्साधिकारी की ओर से गठित टीम टीकाकरण हेतु मदरसे में जाती तो उसका सहयोग न करने वालों मदरसों की मान्यता रद्द करने की कार्रवाई होगी। रामपुर : हृदय नारायण शिवमंगल एकेडमी धनुहां रामपुर में मंगलवार को मिजिल्स एवं रूबेला टीकाकरण अभियान के तहत प्रबंधक विजय शंकर पांडेय की देखरेख में स्वास्थ्य विभाग ने 483 बच्चों को टीका लगाया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. संजय सिंह ने टीकाकरण के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
मीरगंज : क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में 2382 बच्चों को मिजिल्स रुबेला का टीकाकरण कराया गया। मिजिल्स रूबेला के टीकाकरण के 12 टीम गठित की गई थी। स्टरलिंग स्कूल मीरगंज 652 बच्चों को सर्वोदय इंटर कालेज मीरगंज में 440 बच्चों सीता देवी आदर्श इंटर कालेज अगहुआ में 620 बच्चों को स्टर्लिंग स्कूल बरांवा में 670 बच्चो को मिजिल्स रुबेला का टीका लगाया गया। करंजाकला: मां दुर्गा जी सीनियर सेकेंडरी विद्यालय और सेंटजांस स्कूल में 3500 छात्रों का टीकाकरण किया गया। टीकाकरण के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी करंजाकला डा. योगेश प्रताप सिंह की देखरेख में संपन्न हुआ। मां दुर्गाजी विद्यालय पर नौ बूथ बनाएं गए थे, जहां 1500 छात्रों ने टीकाकरण कराया। इसी तरह, सेंटजांस स्कूल सिद्दीकपुर में 10 बूथ बनाए गए थे। सभी बूथों पर एएनएम, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को लगाया गया था। इस मौके प्रधानाचार्य अशोक कुमार सिंह प्रधानाचार्य फादर अजय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें