फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही गांव में खसरे से पीड़ित हैं 4 बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
खेतासराय। रानीमऊ गावं में खसरे से चार बच्चे पीड़ित हैं। इसमें स्वाति (6) पुत्री चंद्रेश, रिया (6) पुत्री सनोज, शंकर (2) पुत्र अनिल व भूमि (5) पुत्री सिकंदर पीड़ित हैं । इन बच्चों को तेज बुखार होने के साथ ही उनके शरीर पर दाने निकले हुए हैं। परिजनों का कहना है कि भूमि को शनिवार को मीजल्स-रूबेला का टीका भी लगा है। फिर भी खसरे का प्रकोप हो गया है। वहीं ग्रामीणों के सूचना के बाद भी स्वास्थ्य टीम गांव नहीं पहुंची है। इस बारे में पूछने पर प्रभारी चिकित्साधिकारी सोंधी डा. रमेश चंद्रा ने बताया कि इस समय अभियान चला कर खसरे का टीका लगाया जा रहा है ।रानीमऊ गावं में चिकेन पॉक्स या छोटी माता का प्रकोप होगा। बुधवार को गावं में स्वास्थ्य टीम भेज कर जांच कराई जाएगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें