डोभी। स्थानीय ब्लाक सभागार में सोमवार को ग्राम पंचायत विकास योजना के तहत टास्क फोर्स की टीमों को प्रशिक्षण दिया गया। इसमें प्रत्येक ग्राम पंचायत के पांच-पांच सदस्यों को गांव के विकास का प्रस्ताव बनाना सिखाया गया। मास्टर ट्रेनर सुजीत कुमार मौर्य और श्रीकेश यादव ने उन्हें योजनाओं अमली जामा पहनाने के बारे में भी बताया। प्रशिक्षण शिविर में टास्क फोर्स के सदस्यों को ग्राम पंचायत से संबंधित मुद्दों पर खुली बैठक के माध्यम से ड्राफ्ट प्लान तैयार करने की जानकारी दी गई। साथ ही वातावरण का निर्माण कर लोगों को एकमत कर प्राथमिकता के आधार पर कार्यों को सूचीबद्ध कर प्लान बनाकर ग्राम प्रधान और सचिव को सौपेंगे, जो प्लान प्लस सॉफ्टवेयर पर अपलोड कराया जाएगा। इस प्लान के आधार पर ग्राम पंचायत कार्य करेगी। कार्यक्रम में प्रभारी खंड विकास अधिकारी ओंकार सिंह, एडीओ पंचायत ज्योति प्रकाश शुक्ला, लालजी राम लेखाकार, हरदयाल सह लेखाकार, सहायक ट्रेनर जयप्रकाश यादव आदि उपस्थित रहे।