फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरिया व्यवसायी की दुकान पर की छापेमारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज। जीएसटी की एसआईबी टीम ने शनिवार की देर शाम नगर के आजमगढ़ मार्ग स्थित एक सरिया व्यवसाई की दुकान पर छापेमारी की। दुकान व गोदाम की जांच में स्टाक से अधिक माल मिलने पर जुर्माना की कार्यवाही किया है। नगर के आजमगढ़ मार्ग स्थित डा. एसएल गुप्ता के हास्पिटल के सामने एक सरिया व्यवसाई की दुकान पर एसआईबी टीम के जीएसटी सहायक कमिश्नर पवन सिंह की टीम ने छापेमारी की। जांच के दौरान दुकान से स्टाक से अधिक माल बरामद होने पर तीन लाख रुपये का जुर्माना वसूल किया। वहीं व्यापारी की एक वाहन पर आये माल की जांच के दौरान टीम ने तौल से अधिक सरिया व वाहन को लेकर खेतासराय थाने पर पुलिस के सुपुर्द किया। जीएसटी कमिशनर पवन सिंह ने बताया कि स्टाक से अधिक माल मिलने पर जुर्माना की कार्यवाही की गई है। बाकी जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें