फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीडी कालेज में एनसीसी का वार्षिक प्रशिक्षण शिविर आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। तिलकधारी महाविद्यालय में 98 बटालियन एनसीसी का वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में छात्र, छात्राओं को सैन्य प्रशिक्षण , हथियार प्रशिक्षण, मैप रीडिंग एवं फायरिंग प्रशिक्षण दिया गया। कर्नल परमदीप सिंह ने अपने ओपेनिंग एड्रेस में कैंप के उद्देश्य, छात्रों में एकता, अनुशासन, टीम भावना, टर्न आउट, अच्छा इंसान बनने के लिए प्रेरित करने एवं प्रशिक्षण देने की बात कहीं। उन्होंने बताया कि मुश्किलों एवं कठिनाईयों का सामना करके ही इंसान , खुशियों का महत्व समझ सकता है। सभी कैडेट्स को गांव - गांव जाकर पीएम मोदी के स्वच्छता अभियान एवं शौचालय प्रयोग के प्रति जागरूक करने की बात कहीं। संचालन मेजर पीपी सिंह ने किया। इस मौके पर रवींद्र प्रताप सिंह, सुरेंद्र सिंह, मेजर अंसारी आदि मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें