फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने चौपाल लगाकर सुनी ग्रामीणों की समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटहन। नगर विकास राज्यमंत्री गिरीश चंद यादव ने बड़नपुर गांव में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुनीं और उनका निस्तारण किया। इस दौरान सरकारी योजनाओं में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को फटकार भी लगाई। उन्होंने कहा कि गांव के विद्यालयों पर सभी अधिकारियों के नाम, पद और दूरभाष नंबर जरूर लिखा जाना चाहिए ताकि ग्रामीणों उनसे संपर्क कर सकें। चौपाल में राज्यमंत्री ने लेखपाल और ग्राम विकास अधिकारी को हफ्ते में कम से कम एक दिन विद्यालयों में दौरा करने का निर्देश दिया। धान क्रय केंद्र के लिये उन्होंने जिलाधिकारी से बात कर क्षेत्र में पांच धान क्रय केंद्र खोलने को कहा। किसानों ने रबी की फसलों के लिए खाद-बीज की समस्या मंत्री को बताई। खुदौली साधन सहकारी समिति पर प्रति बोरी खाद पर 40 रुपये अधिक लेने की शिकायत की। इस पर उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे किसानों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने किसानों के गन्ना बकाया का 40 हजार करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया है। किसानों की कर्जमाफी की गई। इस मौके पर सीडीओ गौरव वर्मा, डीसी मनरेगा कमलेश सोनी, सुरेश मौर्य, बीडीओ रमाशंकर सिह, विजयबहादुर धुरिया, सिम्मी सिंह, दूधनाथ, डॉ. ओमप्रकाश, पदयात्रा प्रमुख विनय मिश्रा, महेंद्र सिंह प्रधान, दिनेश, राम अचल, सुभाषचंद उपाध्याय, दिग्विजय सिंह और सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें