जौनपुर। राष्ट्रीय क्रान्तिकारी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपालराय के जनपद आगमन पर शनिवार को बदलापुर पड़ाव पर कार्यकर्ताओं द्वारा फूल मालाओं से स्वागत किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि समाजवादी आंदोलन के जनक लोकबंधु राजनारायण स्वतंत्रता आंदोलन को धारदार बनाने की कोशिश की। राजनारायण पूर्वांचल के वाराणसी जिले के गंगापुर स्थित मोती कोर्ट के निवासी थे। उन्होंने कहा कि हम लोग पूर्वांचल राज्य की मांग को लेकर 15 वर्षों से संघर्ष कर रहे हैं। स्वागत करने वालों में प्रदेश प्रभारी छात्र सभा अंकित राय, जितेन्द्र राय, संजय, रोहित यादव, प्रदीप यादव, दीपक, गुलाब दूबे आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।