फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सक ने महिला को पीटकर किया लहूलुहान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शाहगंज। नगर के खुटहन मार्ग स्थित पटखौली पूरेआजम गांव निवासी महिला को चिकित्सक व उसके कर्मियों ने पीटकर गम्भीर रुप से घायल कर दिया। महिला का उपचार राजकीय पुरुष चिकित्सालय में कराया गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस जांच में जुटी है। घटना का कारण भूमि विवाद बताया जाता है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक उक्त गांव निवासी महिला गीता देवी (35) पत्नी ईश्वर लाल गौतम की सास ने अपने जमीन का एक हिस्सा चिकित्सक के नाम बैनामा किया था। सास की मौत के बाद बैनामा होने की खबर लगने पर महिला व चिकित्सक के बीच विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर शुक्रवार की देर शाम महिला व चिकित्सक के बीच कहासुनी हो गयी। बात बढने पर चिकित्सक ने कर्मियों के साथ महिला को अपने दवाखाने पर बंधक बनाकर जमकर पिटाई की। आसपास के लोगों ने बीचबचाव करके महिला को बचाया। पिटाई से लहूलुहान हुई महिला को चिकित्सालय लाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। चिकित्सक के मुताबिक महिला के शरीर पर कई जगह गम्भीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन

मामले में कोतवाल जयप्रकाश सिंह ने बताया कि घटना की तहरीर मिली है। जिसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें