जौनपुर। यातायात नियमों के प्रति जागरुक करने के लिए प्रसाद ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में दो दिसंबर को मैराथन का आयोजन किया गया। मैराथन में जिले के कई स्कूल के छा़त्र-छा़त्राएं हिस्सा लेंगे। लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरुकता लाने के लिए मैराथन में छात्र-छा़त्राओं केअलावा शहर के तमाम लोग हिस्सा लेंगे। मैराथन की शुरुआत हरी झंडी दिखाकर प्रसाद ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूटन के चैयरमैन इंजीनियर बीपी यादव, सीओ सिटी, नृपेंद्र और सेंट पैट्रिक स्कूल की प्रधनाचार्य अगस्टीन, प्रसाद ग्रुप ऑफ इंस्टीटयूशन परिसर से सुबह में 7 बजे करेंगे। मैराथन करीब 7 किलोमीटर तक बीआरपी इंटर कॉलेज के मैदान में जाकर संपन्न होगा। मैराथन में सेंट पैट्रिक स्कूल, सेंट जेवियर, डा. रिजवी लर्नस, मां दूर्गा, सेंट जांस, बीआरपी इंटर कॉलेज समेत कई अन्य कॉलेज भी भाग ले रहे हैं। प्रसाद ग्रुप ऑफ इंस्टीटयूसन के चैयरमैन इंजीनियर बीपी यादव और एसपी दिनेश पाल यातायात नियमों की जानकारी देंगें। प्रथम स्थान पाने वाले प्र तिभागी को 5100 रुपये, द्वितीय आने वाले को 3100 रुपये, तृतीय आने वाले को ब्रांडेड शूज और अन्य 200 प्रतिभागियों को टी शर्ट पुरस्कार के तौर पर दिया जाएगा। प्रतिभागियों को पचहटिया स्थित परिसर में सुबह 6.30 बजे पहुंचना होगा।