फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चटकी पटरी के प्रारंभिक मरम्मत के बाद ट्रेन हुई रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मडियाहूं। रेल लाइन की पटरी चटकने से शनिवार को रायबरेली -जौनपुर इंटरसिटी ट्रेन रुकी। प्रारंभिक मरम्मत के बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना हुआ। रायबरेली से जौनपुर जा रही 14202 इंटरसिटी ट्रेन मडियाहूं स्टेशन से 4 किलोमीटर दूरी पर ईब्राहिमपुर गांव के पास पहुंची थी कि चालक ने पटरी चटकी देख ट्रेन रोक दी। पटरी पर एक इंच का गैप हो गया था । ट्रेन चालक ने निरीक्षण कर सूचना स्टेशन मास्टर को दी। स्टेशन मास्टर ने इसकी जानकारी टेक्निशियन विभाग को दी। इसके बाद टेक्निशियन विभाग मौके पर पहुंचकर चटकी रेल लाइन को बनाया। इसके बाद ट्रेन चालक ने ट्रेन को आगे बढ़ाया। इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक रामजी उपाध्याय ने बताया कि रेल कर्मियों ने प्रारंभिक मरम्मत कर दिया है। फिर भी ट्रेन 30 किलोमीटर की स्पीड से काशन पर गुजारी जा रही है। मुख्यालय सूचना दे दी गई है जल्द ही पटरी बदलने के बाद कासन को समाप्त कर दिया जायेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें