फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने ली पद व गोपनीयता की शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। ग्राम विकास मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की ओर से शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित प्रेक्षा गृह में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने पद व गोपनियता की शपथ ली। शपथ ग्रहण करने वालों में अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद चौबे ,उपाध्यक्ष उमा नाथ यादव एवं मंत्री मोहम्मद इलियास रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी गौरव वर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि संघ ही एक ऐसा माध्यम होता है। जिसके माध्यम से समस्याओं का निस्तारण होता है। उन्होंने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन रोशन श्रीवास्तव ने संचालन किया। शपथ ग्रहण समारोह में ग्राम विकास मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष गिरीश चंद्र चतुर्वेदी, प्रांतीय महामंत्री शशिकांत श्रीवास्तव,डीडीओ दयाराम, पीडी अरविंद कुमार सिंह, उपायुक्त मनरेगा कमलेश कुमार सोनी, जिला सेवा योजन अधिकारी राजीव कुमार सिंह, पीडीएस संघ के अध्यक्ष राम दरस , प्रदीप कुमार सिंह बब्बू, राकेश श्रीवास्तव, सतीश, धनंजय, राकेश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें