करंजाकला। वीरबहादुर सिंह पूर्वाचल विश्वविद्यालय की परिसर में शुक्रवार को कक्षा 11के छात्रों को गणित एवं भौतिकी सीबीएससी कोर्स के छात्र व छात्राओं को नि:शुल्क कोचिंग कराए जाने का वीणा बीटेक के शिक्षको ने लिया। जिसमें डा. राजकुमार सोनी विभागाध्यक्ष गणित विभाग द्वारा अपने आवास पर कोचिंग कराने की व्यवस्था की है। उन्होंने कहा कि कोचिंग का मुख्य उद्देश्य है छात्र व छात्राओं के नि:शुल्क ज्ञान बाटना। जिससे गरीब छात्रों को शहर से दूर जाकर बीटेक में प्रवेश के लिए कोचिंग नहीं करना पड़े। दूरी व धनाभाव के कारण गरीब छात्र अच्छी शिक्षा से वंचित हो जाते हैं। कोंचिंग में छात्र व छात्राओं की संख्या बढ़तें देखकर अन्य विषयों के शिक्षकों को शिक्षा देने के लिए जोड़ा गया है। रविवार के दिन परिसर में पेड़ पौधे के देख रेख हेतु एक घंटे का श्रमदान किया जाएगा। सभी छात्रों को अपने जन्म दिन पर विश्वविद्यालय परिसर में एक-एक पौधे लगाएंगे और पौधों को एक वर्ष तक उसकी देख भाल करेंगेे।