जौनपुर। प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास के निर्देश पर आजमगढ़ मंडल के संयुक्त विकास आयुक्त हरिश्चंद्र वर्मा ने गुरुवार को सलामतपुर में अपात्र घोषित किए गए 27 आवास के लाभार्थियों और अद्दोपुर गांव में सर्वाधिक 29 पीएम आवास दिए जाने की जांच की। इस दौरान अद्दोपुर गांव में 6 लाभार्थियों के आवास मानक के अनुसार नहीं बने मिले। जिनको मानक के अनुसार शीघ्र आवास बनवाने का निर्देश दिया। वे अपनी जांच रिपोर्ट प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास को भेजेंगे।
बरसठी ब्लाक के सलामतपुर गांव में प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण के तहत वित्तीय वर्ष 2018-19 में जिले में सबसे अधिक 27 अपात्र पाए गए। वहीं जिले में सर्वाधिक शाहगंज के अद्दोपुर गांव में 29 लोगों को पीएम आवास दिए गए है। जिसकी जांच प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास अनुराग श्रीवास्तव के निर्देश पर आजमगढ़ मंडल के संयुक्त विकास आयुक्त हरिश्चंद्र वर्मा ने गुरुवार को की। उनके द्वारा पहले सलामतपुर गांव में 27 आपात्र पाए गए लाभार्थियों के घर जाकर जांच किया गया। जिसमें सभी आपात्र पाए गए। इसके बाद वे शाहगंज के अद्दोपुर गांव गए। इस गांव में वित्तीय वर्ष 2018-19 में पूरे जिले में सबसे अधिक 29 लाभार्थियों को आवास दिया गया है। इस दौरान जांच में सभी पात्र लाभार्थियों को आवास दिया हुआ पाया गया लेकिन छह आवास मानक के विहीन बने पाए गए। जिनको मानक के अनुसार बनवाने का निर्देश दिया। इसके बाद ताखा पश्चित व बड़ागांव में एनआरएलएम के तहत गठित महिला समूहों की जांच की। जिसमें महिला समूहों द्वारा अच्छा कार्य करने पर प्रसन्नता जताया।