फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान क्रय नहीं खुलने पर आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
सतहरिया/ मुंगराबादशाहपुर। ब्लाक के अंतर्गत साधन सहकारी समिति गरियांव में इस वर्ष धान क्रय केंद्र न खुलने पर किसानों में रोष है। संजय कुमार मिश्र के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल सांसद कृष्ण प्रताप सिंह से मिलकर उनसे शिकायत की थी। सांसद ने प्रतिनिधिमंडल के सामने ही जिलाधिकारी से इस संबंध में बात की और क्रय केंद्र खुलवाने का आश्वासन दिया परंतु आज तक इस पर कोई कार्यवाही नहीं हो पाई। किसानों ने बैठक में कहा कि यह क्रय केंद्र सन 2000 से चल रहा था। अचानक बंद कर दिया गया है। एक तरफ प्रधानमंत्री द्वारा किसानों की आय दोगुना करने की बात की जा रहे है तो दूसरी तरफ किसान वर्ष भर की गाढ़ी कमाई औने पौने दाम में बिचौलियों व ब्यापारियों के हांथ में बेचने को मजबूर हैं। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि क्रय केंद्र नहीं खुला तो हम किसान अपने धान के बोरे को सड़क पर रख कर चक्का जाम करेगे। इस अवसर पर जवाहरलाल सिंह चौहान, बंशीधर मिश्र, सुबाष चंद्र मिश्र, रमेश प्रताप सिंह, चंद्र दत्त पांडेय, हृदय नारायण सिंह, सुरेंद्र सरोज, सुमंत सिंह, नागेंद्र सिंह, लालजी दुबे, दयाशंकर मिश्र, विनोद कुमार मिश्र, राजाराम यादव, शम्भू नाथ उपाध्याय, उमाशंकर गौतम, दारा सिंह चौहान, कमला सरोज, सूर्य प्रताप सिंह, प्रताप नारायण पांडेय, भोला नाथ मिश्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें