फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम परखी जिला अस्पताल का गुणवता

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। स्वास्थ्य विभाग की तीन सदस्यीय टीम ने गुरुवार को शहीद उमानाथ जिला अस्पताल के सभी वार्डों का निरीक्षण किया। वार्ड में भर्ती मरीजों से उन्हें मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। अस्पताल में तैनात कर्मचारियों के काम करने के तरीके और मरीजों के साथ उनके व्यवहार को जाना। इमरजेंसी से लेकर ओपीडी की कमियों के बारे में लोगों से फीड बैक लिया। स्वास्थ्य टीम के निरीक्षण को लेकर अस्पताल में सुबह से ही कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर वर्दी में थे। डा. राम मनोहर लोहिया अस्पताल लखनऊ के परामर्शदाता एसएस त्रिपाठी के नेतृत्व में लखनऊ की डिविजनल पीएम डा. राजाराम यादव और डा. मौसमी गुप्त आदि की टीम ने इमरजेंसी वार्ड, महिला वार्ड, सर्जिकल वार्ड, वर्न वार्ड, मेडिकल के साथ ओपीडी और आपरेशन थिएटर, अस्पताल परिसर के अलावा वार्ड में साफ सफाई का निरीक्षण किया। टीम में शामिल सदस्यों ने अस्पताल के रिकार्ड, वार्ड ब्वाय और कर्मचारियों के काम करने के बारे में लोगों से पूछताछ किया। दिन भर चले जांच अभियान के दौरान टीम के हाथ क्या कमियां लगी। इसका खुलासा उन्होंने नहीं किया। शुक्रवार को दूसरे दिन भी टीम अस्पताल का निरीक्षण करेगी। तीन सदस्यीय टीम रात जिले में रहेगी। इस दौरान सीएमएस डा.एसके पांडेय, जनपदीय सलाहकार डा. केके पाठक, वाराणसी के डा. तनवीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें