फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

250 कालेजों का रोका आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध 250 कालेजों का मानक पूरा नहीं होने के कारण उनका परीक्षा आवेदन रोक दिया गया है। गुरुवार को संबद्धता समिति की हुई बैठक में इन कालेजों से आए छात्रों के आन लाइन परीक्षा आवेदन करने पर चर्चा की गई। बैठक में तय हुआ कि जिन कालेजों ने संबद्धता का मानक पूरा नहीं किया है, उनका परीक्षा आवेदन पत्र जमा नहीं किया जाएगा। विश्वविद्यालय के सत्र 2018-19 की मुख्य परीक्षाएं एक मार्च से प्रस्तावित हैं। विश्वविद्यालय में करीब सवा आठ सौ कालेज संबद्ध हैं। मुख्य परीक्षा के लिए आनलाइन आवेदन जमा किया जा रहा है। परीक्षा में जौनपुर, गाजीपुर, मऊ और गाजीपुर के 250 कालेज ऐसे हैं, जिनका मानक पूरा नहीं है। बताया जाता है कि कुछ कालेजों ने कक्षा संचालन की अनुमति नहीं ली है तो कुछ ने शिक्षकों के मानक को पूरा नहीं किया है। ऐसे में छात्रों का परीक्षा फार्म रोक दिया गया है। 250 कालेज ऐसे हैं जिनका परीक्षा फार्म आनलाइन नहीं हो रहा है। विश्वविद्यालय ने साफ कर दिया है कि बिना मानक पूरा किए किसी कालेज का परीक्षा आवेदन नहीं लिया जाएगा। संबद्धता समिति की बैठक में तय हुआ कि जिन कालेजों को परीक्षा में शामिल होना है तो उन्हें मानक पूरा करना होगा। बैठक में संबद्धता समिति के सदस्य डा. राजीव प्रकाश सिंह, डा, गयास अहमद खां, डा. वीरेन्द्र विक्रम यादव, डा, दुर्गा प्रसाद अस्थाना, डा. देवेश उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें