फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर की आभा कोलंबिया विवि में देंगी व्याख्यान

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। मुंबई हाउसिंग घोटाला एवं सलमान खान के हिट एंड रन मामले में पैरवी करने वाली सामाजिक कार्यकर्ता आभा सिंह (एडवोकेट) को कोलंबिया विश्वविद्यालय ने एक कार्यक्रम में व्याख्यान देने के लिए आमंत्रित किया है। मडियाहूं तहसील के जवंसीपुर गांव निवासी आभा सिंह वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी वाईपी सिंह की पत्नी हैं। कुछ वर्षों पूर्व पोस्ट मास्टर जनरल से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेकर मुंबई हाईकोर्ट में प्रैक्टिस कर रही हैं। देश की जानी मानी सामाजिक कार्यकर्ता हैं। डा. सिंह एक दिसंबर को अमेरिका के प्रतिष्ठित कोलंबिया विश्वविद्यालय में इंडिया डायलॉग कार्यक्रम के तहत मी टू एंड बियान्ड विषय पर व्याख्यान देंगी। कोलंबिया विश्वविद्यालय का इंटरनेशनल एंड पब्लिक अफेयर विभाग हर वर्ष इस तरह का आयोजन करता है। आभा 29 नवंबर को अमेरिका के लिए प्रस्थान करेंगी। इस कार्यक्रम में कंट्रोलर एंड ऑडिटर जनरल आफ इंडिया राजीव महर्षि, योजना आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष डॉक्टर मोंटेक सिंह अहलूवालिया आदि हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें