बदलापुर। क्षेत्र के नकहराखानदेव गांव में राधेश्याम तिवारी के घर के सामने स्थित बगीचे में बुधवार को छह फीट लंबा अजगर देखकर हड़कंप मच गया। कुछ बच्चे सुबह बगीचे के पास खेल रहे थे। इसी बीच वहां एक अजगर बैठा थी। इससे बच्चे भयभीत होकर भागे और ग्रामीणों को जानकारी दी। कुछ ही देर में मौके पर भारी भीड़ जमा हो गयी। ग्राम प्रधान पंकज तिवारी की सूचना पर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारी बोरे में भर कर उसे जंगल में छोड़ने के लिए ले गए।