फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नति के लिए पड़ोसियों से रखे पारिवारिक संबंध

विज्ञापन
विज्ञापन
मछलीशहर। नगर के जामा मस्जिद परिसर में तीन दिवसीय बारावफात का जश्न पहले दिन राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। मुख्य अतिथि मछलीशहर के सांसद रामचरित्र निषाद ने कहा कि सभी धर्म एवं मजहब हम सबको आपस में भाई चारे का संदेश देते है। सबसे महान इंसान वही व्यक्ति होता है जो पास पड़ोस सहित सभी लोगों की चिंता करता है। दुख सुख मे शामिल होकर इंसान मित्र होने का फर्ज निभाता है। ईश्लाम के आईने में पडोसियो के अधिकार विषय पर आयोजित परिचर्चा में विचार व्यक्त किया। देश एवं समाज तभी आगे बढ़ सकता है जब सभी लोग अपने पड़ोसियों के साथ एक परिवार जैसा भाव रखे। ताकि हर पड़ोसी एक दूसरे के साथ रहने में गर्व महसूस करे। डा. पीसी विश्वकर्मा ने कहा कि जिसका पड़ोसी अच्छा होता है वहा का समाज मोहल्ला एवं गांव सदैव आगे बढ़ता है। इस लिए सदैव अच्छे पड़ोसी का धर्म निभाने की सभी को सोच व्यक्ति को रखनी चाहिए। इस दौरान वसीम शेरवानी ने कहा कि यदि कोई भी पड़ोसी भूखे पेट सो गया। हम भोजन करे इसे खुदा नहीं कबूल करता। इस लिए सभी लोगों को पड़ोसियों का भी विशेष ध्यान देना चाहिए। अकील जौनपुरी ने कहा कि सभी लोगों को इस्लाम के बताएं हुए मार्ग पर चलना चाहिए। इस्लाम कभी भी बुरा सन्देश नहीं देता। इस्लाम सदैव कहता है। पड़ोसी अच्छा एवं नेक होना चाहिए और वह भी आप से वही अपेक्षा करता है। सीरत कमेटी के अध्यक्ष मुस्तफीज खान, महामंत्री साजिद इकबाल ,राकेश जायसवाल,सुरेंद्र विक्रम सिंह,इश्तियाक अहमद,डा. हस्सान, बिजली विभाग के जेई विकास यादव, फहमी रिजवी,एयाज आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता डॉ मसूद एंव संचालन हाजी एजाज खां ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें