मीरगंज। सर्वोदय विद्यापीठ इंटरमीडिएट कालेज में हो रहे सर्वोदय समारोह में हिस्सा लेने के लिए राज्यसभा सांसद अमर सिंह बुधवार को मीरगंज पहुंचेंगे। पत्रकारों से बात के दौरान रेल मंत्रालय भारत सरकार के सलाहकार सदस्य पुष्पेन्द्र सिंह ने बताया कि सर्वोदय समारोह में जिले के तमाम लोग शामिल होंगे। कार्यक्रम प्रभारी डा. अरुण सिंह ने बताया कि सर्वोदय-समारोह में मुख्य अतिथि अमर सिंह द्वारा पुस्तकालय कक्ष, कला, शिक्षण कक्ष एवं कंप्यूटर कक्ष का लोकार्पण भी किया जाएगा। प्रधानाचार्य डा.संतोष कुमार सिंह ने बताया कि विद्यालय ने सर्वोदय-समारोह की तैयरियां पूरी कर ली हैं।