जौनपुर। यातायात माह में ट्रैफिक पुलिस ने जगदीशपुर, वाजिदपुर, जेसीज, सद्भावना मोड़, पॉलिटेक्नैिक, लाइन बाजार सहित कई स्थानों पर चालकों की चेकिंग की गई लेकिन कोई भी चालक नशे में धुत नहीं मिला। कुछ चालकों को नशा न करने की चेतावनी दी गई। एसपी के निर्देश पर टीएसआई विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में सोमवार को हुई चेकिंग में 170 चालकों को ब्रीथ एनलाईजर से चेक किया गया लेकिन कोई भी रिपोर्ट निगेटिव नहीं मिली। इसके अलावा तीन सवारी, बिना नंबर की गाड़ी, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट कार चलाने वालों की चेकिंग कर 80 वाहनों का चालान किया गया।