फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6 ट्रेनें निरस्त होने से यात्रियों को हुई दिक्कत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मीरगंज। वाराणसी-इलाहाबाद वाया भदोही रूट से चलने वाली आधा दर्जन ट्रेनों के मार्ग बदलने से सोमवार को जंघई रेलवे स्टेशन पर यात्री परेशान रहे। स्टेशन पर पहुंचे यात्रियों को जब ट्रेनों को बदले रूट से चलाए जाने की जानकारी हुई तो वे निराश लौट गए।
इलाहाबाद रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म और ट्रैक पर काम चल रहा है। इसके कारण सोमवार को 15159 छपरा से दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस, 15160 दुर्ग से छपरा सारनाथ एक्सप्रेस, 15018 गोरखपुर से कुर्ला काशी एक्सप्रेस, 15017 कुर्ला से गोरखपुर काशी एक्सप्रेस, 11071 कुर्ला से वाराणसी कामायनी एक्सप्रेस और 11072 वाराणसी से कुर्ला के बीच चलने वाली कामायनी एक्सप्रेस को वाराणसी-इलाहाबाद वाया भदोही रूट से चलाने के बजाय छिवकी के रास्ते भेजा गया। इसके चलते भदोही, जंघई और फूलपुर स्टेशनों पर यात्री इन ट्रेनों का इंतजार करते रहे। यात्रियों को जब इन ट्रेनों के बदले रूट से चलाए जाने की जानकारी हुई तो मायूष होकर लौटना पड़ा। जंघई स्टेशन पर अदारी निवासी आनंद प्रकाश सिंह, गोधना निवासी सुनील मणि त्रिपाठी और भटहर के हनुमंत पांडेय ने बताया कि सारनाथ एक्सप्रेस की टिकट लेने के बाद उन्हें अपनी यात्रा रद्द करनी पड़ी। ट्रेनों के मार्ग बदलने की उन्हें पहले कोई सूचना नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



इलाहाबाद स्टेशन पर प्लेटफार्म का काम होने के कारण इस रूट की ट्रेनों का मार्ग बदलना पड़ा। आधा दर्जन ट्रेनों का संचालन छिवकी के रास्ते किया गया है। - दशरथ लाल, स्टेशन अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें