फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने घर -घर जाकर पीड़ित दिव्यांगों का जाना हाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सतहरिया। मुंगराबादशाहपुर विधायक सुषमा पटेल ने रविवार को कैथापुर, फत्तूपुर कला व मझगवां में पीड़ित दिव्यांगों के घर पहुंची। उन्होंने पाया कि पीड़ितों के परिजनों की माली हालत ठीक नहीं है। पीड़ितों को यह रोग पैदाइशी नहीं है। इस दौरान फत्तूपुर कला गांव में नेहा विन्द, रोशनी देवी, शिव पूजन, साधना, साहिल,प्रेमा देवी सहित एक दर्जन से अधिक लोग विकलांगता के शिकार हुए हैं । वहीं मझगवां गांव में राम बरन पटेल, राम आसरे सहित 7 बच्चे भी विकलांगता के शिकार हैं। विधायक ने देखा कि इस गंभीर समस्याओं के अलावा गांव के लोग शौचालय, आवास आदि सुविधाओं से भी जूझ रहे हैं। विधायक के साथ पहुंचे पीएचसी मुंगराबादशाहपुर में तैनात डा. राम विजय ने बताया कि दिव्यांगों के रक्त के नमूने लिए गे है्ं। विधायक ने स्वास्थ्य टीम भेजने व मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें