फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल सुलभ शौचालय का टूटा पड़ा है दरवाजा

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। सद्भावना पुल के पास रखा तीन सीटर मोबाइल शौचालय का दरवाजा टूट गया है। नगर पालिका को इसकी फिक्र तक नहीं है। उसकी सफाई भी नहीं की जाती है, जिससे दुर्गंध से लोगों का जीना दूभर हो गया है। गोमती नदी के किनारे खुले में शौच रोकने के लिए नगर पालिका ने सद्भावना पुल के पास मोबाइल शौचालय लगवाया है। उसका दरवाजा एक पखवारा से टूटा पड़ा है, जिसे ठीक नहीं कराया गया है। दरवाजा टूटने से उससे निकलने वाली दुर्गंध से लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। अधिशासी अधिकारी कृष्णचंद्र का कहना है कि मोबाइल सुलभ शौचालय का दरवाजा टूटे रहने की जानकारी मुझे नहीं है। अगर ऐसा है तो उसे जांच कराकर टूटे दरवाजे को ठीक करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें