खुटहन। दिदखोरा गांव में रविवार को ग्राम सभा की खुली बैठक हुई। जिसमें ग्राम प्रधान विमला देवी ने तीन वर्षो में कराए गए सभी विकास कार्यो का लेखा-जोखा रखा । साथ ही गांव के आगामी विकास के लिए ग्रामीणों से सलाह मशविरा किया गया। प्रधान विमला देवी ने बताया कि वर्ष 2015 से अब तक नाली, खड़ंजा, आवास, पशुसेट, समतलीकरण, शौंचालय निर्माण, मिट्टी का कार्य सहित चौदहवें वित्त, राज वित्त, मनरेगा सहित अन्य सभी विकास कार्य कराए गए हैं। जिसका ब्योरा सबके समक्ष रखा गया है। जिस पर ग्रामीणों ने सहमति जताया। इस मौके पर राजेंद्र श्रीवास्तव, इंद्रपति मिश्रा, नरसिंह, निजामुद्दीन, मोहम्मद असलम, अच्छेलाल, शोभावती, शीला, लालती आदि मौजूद रही।