फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंगराबादशाहपुर-बरसठी को जोड़ने वाली सड़क का होगा चौड़ीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। बरसठी और मुंगराबादशाहपुर ब्लाक मुख्यालय को जोड़ने वाली सड़क को डबल लेन किया जाएगा। शासन ने इन दोनों ब्लॉक मुख्यालयों को जोड़ने वाली सड़क को सात मीटर चौड़ी करने के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है। मछलीशहर व मड़ियाहूं ब्लाक मुख्यालय के चौड़ीकरण का कार्य अभी चल रहा है।
विज्ञापन

शासन से ब्लॉक मुख्यालय पर जाने वाली सड़क का चौड़ीकरण करने की योजना है। इसके लिए लोक निर्माण विभाग से ब्लाक मुख्यालयों के लिए शासन ने प्रस्ताव मांगा था, जिसे शासन ने स्वीकृत प्रदान कर दी गई है। बरसठी ब्लॉक मुख्यालय को निगोह सड़क से पांच किमी का निर्माण लगभग सात करोड़ 40 लाख में कराया जाएगा। वही मुंगराबादशाहपुर ब्लाक मुख्यालय के लिए लगभग ढाई किमी लंबी दूरी के लिए लगभग पांच करोड़ सवा इकतीस लाख के बजट की प्रसासनिक व वित्तीय स्वीकृत मिल चुकी है। इसका टेंडर प्रकिया चल रही है। इसके पहले मछलीशहर व मडियाहूं ब्लाक मुख्यालय को डबल लेन से जोडने का काम चल रहा है। लोक निर्माण विभाग जौनपुर अवर अभियंता ओपी प्रसाद ने बताया की बरसठी व मुंगराबादशाहपुर ब्लाक मुख्यालय जाने वाली सडक के लिए चौडीकरण के लिए शासन से स्वीकृत मिल गयी है। इसका टेंडर प्रकिया पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें