फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता को मुंह चिढ़ा रहा बंद पड़ा शौचालय

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज। स्वच्छ भारत अभियान के तहत बनाए गए शौचालय में बंद ताला अभियान को मुंह चिढ़ा रहा है। रेलवे स्टेशन आज भी शौचालय विहीन हैं। यहां पर बनकर तैयार शौचालय दिखावा साबित हो रहा है। प्लेटफार्म एक पर काफी समय से निर्मित शौचालय अपना अस्तित्व खो चुका है। स्टेशन के प्रतीक्षालय में बने शौचालय का हाल बेहाल है। कुल मिलाकर चार जनपदों के बीच का शाहगंज रेलवे जंक्शन पर रोजाना हजारों यात्रियों का आवागमन होता है। जहां यात्री शौचालय न होने से लोगों को परेशानी हो रही है। प्लेटफार्म एक पर पुराने शौचालय को ध्वस्त कर बनाया गया डीलक्स शौचालय बनकर बंद पड़ा है। इसके कारण जहां यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्टेशन अधीक्षक आरपी राम ने बताया कि शौचालय काफी समय से बनकर तैयार है लेकिन टेंडर न होने के कारण प्रयोग में नहीं लाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें