फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौड़ में लकी और आंचल ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन गुरुवार को मडिय़ाहूं विकास खंड के मेहंदीगंज पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में किया गया। मडिय़ाहूं विधायक डा. लीना तिवारी ने फीता काटकर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। 600 मीटर लंबी दौड़ के बालक वर्ग में जूनियर हाईस्कूल मेंहदी के आठवीं के छात्र लकी पाल और बालिका वर्ग में इसी विद्यालय की आंचल यादव ने पहला स्थान प्राप्त किया। खंड शिक्षा अधिकारी की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में विकास खंड के कई विद्यालयों के बच्चों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के उद्घाटन के मौके पर समारोह को संबोधित करते हुए विधायक डा. लीना तिवारी ने कहा कि खेल के प्रति बच्चों को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। खेल से न सिर्फ शारीरिक विकास होता है बल्कि आज खेल के क्षेत्र में कैरियर की भी तमाम संभावनाएं हैं। उन्होंने खिलाडिय़ों को हर संभव मदद का भरोसा भी दिया। 100 मीटर तथा 200 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में निर्मित यादव तथा बालिका वर्ग में जाह्नवी पाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्राथमिक विद्यालय स्तर पर बालिका वर्ग में 50 मीटर तथा 100 मीटर की दौड़ में प्रियांशी कश्यप ने पहला स्थान प्राप्त किया। खो-खो प्रतियोगिता में पूर्व माध्यमिक विद्यालय तथा प्राथमिक विद्यालय स्तर पर मेहंदी गंज की टीम ने बाजी मारी। कबड्डी प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में सुदनीपुर प्रथम तथा लंबी कूद की प्रतियोगिता में अजय यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालयों के खिलाडिय़ों की न्याय पंचायत स्तर पर की गई ग्रेडिंग में कुंभ न्याय पंचायत पहले स्थान पर रहा। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी मंगरु राम, शशिकांत श्रीवास्तव, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अरविंद शुक्ल बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद थे। प्रतियोगिता के संयोजक मडिय़ाहूं के खंड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार यादव तथा जिला व्यायाम शिक्षक रवि चंद यादव ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रतियोगिता का संचालन सह संयोजक रमेश चंद यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें