फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय के धन का बंदर बाट करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
नेवढ़िया। रामनगर क्षेत्र के नवापुर गांव निवासी अजय सिंह ने जन सुनवाई पोर्टल पर ग्राम सभा में आए शौचालय के धन के बंदरबांट करने का आरोप लगाया था। जिसमें सहायक विकास अधिकारी द्वारा गलत रिपोर्ट प्रेषित कर मामले में लीपापोती की जा रही है।
विज्ञापन

नवापुरा गांव निवासी प्रार्थी अजय सिंह ने जिला अधिकारी को पत्र सौंपकर मामले की जांच कराने की गुहार लगाई है। आरोप लगाया है कि ग्राम सभा नवापुर में 114 शौचालयों के निर्माण के लिए छह लाख 84 हजार रुपये स्वीकृत हुआ था। जिसे ग्राम प्रधान व सेक्रेटरी द्वारा एक ही चेक से निकाल कर धन का दुरुपयोग किया गया। वहीं ग्राम सभा में अभी तक महज 25 ही शौचालय पूर्ण हैं। शेष सभी शौचालय नहीं बन पाए हैं। जिसकी शिकायत उन्होंने जन सुनवाई पोर्टल पर की थी लेकिन जन सुनवाई पोर्टल पर शिकायत के बावजूद सहायक विकास अधिकारी द्वारा गलत रिपोर्ट लगा कर मामले को रफा-दफा कर दिया गया।अजय सिंह ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपकर शौचालय के धन का बंदरबांट की जांच कराने की मांग की है। विकास खंड अधिकारी रामनगर राम चरित यादव ने बताया कि शिकायत मिली है जांच कर कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें