फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ माह बीता नहीं हुई हुआ इंटरलाकिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर। नगर पंचायत द्वारा टेंडर कराने के नौ माह बीत जाने के बाद भी तीन वार्डों में आज तक इंटरलाकिंग का कार्य नहीं कराया जा सका है। इस बात को लेकर संबंधित वार्ड के सभासदों में ठेकेदार की कार्यप्रणाली से खासा नाराजगी है। सभासदों का आरोप है कि माह मार्च में नगरपंचायत के सभी 15 वार्डों में प्रस्ताव के मुताबिक इंटरलाकिंग का कार्य कराए जाने के लिए टेंडर कराया गया था। उस समय कराए गए टेंडरिंग के सापेक्ष दर्जन भर से ज्यादा चकमार्गों पर इंटरलाकिंग का कार्य करा दिया गया। जब कि वार्ड नम्बर दो में आशीष तिवारी के खेत से गिरधारी के मकान तक, वार्ड नंबर चार में राजमणि के मकान से राधेश्याम के मकान तक तथा वार्ड नंबर पंद्रह में बाला यादव के मकान से नन्हकू यादव के मकान तक प्रस्तावित इंटरलाकिंग का कार्य ठेकेदार की लापरवाही के कारण नहीं कराया जा सका है। वार्ड दो के सभासद धर्मेंद्र साधू, वार्ड चार के सभासद श्यामबहादुर यादव तथा वार्ड 15 की सभासद शकुंतला ने अधिशासी अधिकारी डा. महेंद्र को शिकायती पत्र सौंप कर फिर से टेंडर कराने और काम को पूरा कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें