फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ की टीम अंतर महाविद्यालीय महिला क्रिकेट के सेमीफाइनल में

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एकलव्य स्टेडियम में मंगलवार को अंतर महाविद्यालयीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें पांच टीमों ने भाग लिया। उद्घाटन मैच शांति सिंह पीजी कालेज मऊ एवं मो. हसन पीजी कालेज जौनपुर के बीच खेला गया। शांति सिंह पीजी कालेज मऊ ने मो. हसन पीजी कालेज जौनपुर को 131 रनों से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

शांति सिंह पीजी कालेज ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 15 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 150 रन बनाए। सुषमा यादव ने नाबाद 72 एवं सरिता यादव का 23 रन बनाए। मो. हसन पीजी कालेज जौनपुर की तरफ से सुधा एवं प्रीति ने 1-1 विकेट लिया। जवाब में उतरी मो. हसन पीजी कालेज की टीम ने 10.3 ओवर में 19 रन बनाकर आल आउट हो गई। आकांक्षा सोनकर ने सर्वाधिक 9 रनों का योगदान किया। ममता गौतम, अंजली, सरिता यादव एवं सरिता राजभर ने दो-दो विकेट लिया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन पहला टीडी पीजी कालेज जौनपुर एवं शांति सिंह पीजी कालेज मऊ के बीच सुबह 8 बजे से खेला जाएगा। निर्णायक विवेक यादव एवं प्रदीप पटेल, स्कोरर भानु प्रताप शर्मा रहे। मुख्य अतिथि डा. रामाश्रय शर्मा, संयुक्त सचिव डा. विजय प्रताप तिवारी, डा. आलोक कुमार सिंह, पर्यवेक्षक डा. संजय कुमार, रजनीश कुमार सिंह, अशोक कुमार सिंह, डा. राजेश सिंह, मोहन चन्द्र पाण्डेय, अरूण कुमार सिंह, विजय प्रकाश, अलका सिंह आदि उपस्थित रही। डा. विजय प्रताप तिवारी ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें