फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीपीआरओ के विरुद्घ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। जिला पंचायत राज अधिकारी के खिलाफ उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत राज सफाई कर्मचारी संघ द्वारा मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान मांगों को पूरा करने की आवाज उठाई। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। साथ ही डीएम, सीडीओ व डीपीआरओ को संबोधित पत्रक नगर मजिस्ट्रेट को सौपा।
विज्ञापन

अध्यक्ष संजय कुमार चौधरी ने कहा कि जिलामंत्री शिवकुमार यादव का निलंबन द्वेष की भावना से किया गया है। जिसे बिना सर्त वापस लिया जाना चाहिए। सफाई कर्मचारियो के स्थानांतरण में भी गड़बड़ी की गई है। 663 सफाई कर्मियों का का स्थानांतरण उनके घर से 70 से 80 किमी.तक कर दिया गया है। सफाई कर्मियों को एरियल भी नहीं मिलता है। उनके पेरोल पर ग्राम पंचायत सचिवों के हो रहे हस्ताक्षर को बंद किया जाना चाहिए। जिलामंत्री शिवकुमार यादव ने कहा कि सफाई कर्मचारियों से गावों को ओडिएफ करने की सबसे बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। जिसमें हम लोगों से बेस लाइन सर्वे, जियो टैगिंग, शौचालय निर्माण में सहयोग व शौचालय की पेंटिंग कराने का कार्य कराया जा रहा है, जो नियम के विरुद्घ है।उन्होंने बताया कि राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव, संरक्षक सीबी सिंह,मंत्री चंद्रशेखर सिंह,महासंघ के अध्यक्ष प्रदीप सिंह, अजय कुुुुमार सिंह, पारसनाथ यादव सहित अन्य संघों के पदाधिकारियों द्वारा समर्थन दिया गया है। धरने में अशोक गौतम, पंकज यादव, जितेंद्र सिंह, रामअजोर नागर, विकास यादव, समरनाथ यादव, बीके शर्मा, दिवाकर, राममूर्ति गौतम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें