जौनपुर। कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष इंद्रभुवन सिंह की अध्यक्षता में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती मनाया गय। मिठाई बांट कर खुशी का इजहार किया। इंद्रभुवन सिंह ने कहा कि इंदिरा गांधी का पूरा जीवन देश के लिए समर्पित रहा। वह साहस की प्रतिमूर्ति थी। राजनीति के शिखर पर उन्होंने जो सफलता हासिल की उसे देश की जनता कभी भूल नहीं पाएगी। इस मौके पर देवानंद मिश्र, अखिलेश श्रीवास्तव, सौरभ शुक्ल, सत्यवीर सिंह, गौरव सिंह, आजम जैदी, वीरेंद्र सोनकर, शिव मिश्र, सूरज सिंह, शैलेंद्र सिंह, अशरफ अली, नेसार इलाही, सतीश सोनकर आदि मौजूद रहे। संचालन सौरभ शुक्ल ने किया।