फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएमए एवं लायन्स क्लब ने निकाली रैली

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। आईएमए एवं लायन्स क्लब संगठन जौनपुर के संयुक्त तत्वावधान में डायबिटीज रोग की रोकथाम के लिए जागरूकता साइकिल रैली निकाली गई। रैली का नेतृत्व डा. एनके सिंह अध्यक्ष आईएमए और डा. क्षितिज शर्मा वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन्स क्लब ने किया। रैली को हरी झंडी दिखाकर जफराबाद विधायक डा. हरेन्द्र प्रताप सिंह ने रवाना किया और खुद भी साइकिल लेकर रैली में शामिल हो गए।
विज्ञापन

रैली आईएमए भवन लाइन बाजार से शुरू होकर टीडी कालेज, रोडवेज तिराहा, ओलंदगंज तिराहा, शाही पुल, चहारसू चौराहा, कोतवाली चौराहा, सब्जी मंडी होते हुए जिला अस्पताल के निकट एक प्राइवेट अस्पताल पर जाकर समाप्त हो गई। चिकित्सक डा. अरूण कुमार मिश्र, ने कहा कि आजकल के इस भागदौड़ भरे युग में अनियमित जीवनशैली के चलते जो बीमारी सर्वाधिक लोगों को अपनी गिरफ्त में ले रही है वह है डायबिटीज, शुगर या मधुमेह। डायबिटीज को धीमी मौत भी कहा जाता है। यह ऐसी बीमारी है जो एक बार किसी के शरीर को पकड़ ले तो उसे फिर जीवन भर छोड़ती नहीं। इस बीमारी का जो सबसे बुरा पक्ष है वह यह है कि यह शरीर में अन्य कई बीमारियों को भी निमंत्रण देती है। डा. एचपी सिंह ने डायबिटीज के लक्षण को बताया। इस मौके पर आईएमए सचिव डा अजहर अहसन जाफरी, सै. मो. मुस्तफा, डा. मनमोहन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें