जौनपुर। रविवार को भारत रत्नबाबा साहब डा. भीमराव आंबेडकर जागरूकता संघर्ष समिति की बैठक में संगठन सदस्यता अभियान चलाने का फैसला लिया गया। जिले में 75 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष पलकधारी गौतम ने कहा कि संघर्ष में बिना लक्ष्य प्राप्त नहीं होता। पिछड़े दलितों और वंचित समाज के लोगों संगठन विकास की मुख्य धारा से जोड़ने का काम कर रहा है। महासचिव सुभाष गौतम ने कहा कि भारत में बहुसंख्यक दलित समाज के युवा समाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग करें। आपकी समाजिकता एवं मजबूत राष्ट्र का निर्माण करेगी। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल पहलवान ने कहा कि राजनीतिक उद्देश्यों की पूर्ति के लिए दलितों व पिछड़ों के ईंधन की तरह जलती भट्ठियों झोंका जाता रहा है। इससे बचना जरूरी है। प्रमुख रूप से प्रमोद कुमार, कुन्दन निषाद, विनोद यादव, कमलेश अग्रहरी, प्रदीप कुमार, छोटेलाल गौतम, दिलीप कुमार, संतोष कुमार आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संतोष कुमार ने किया।