फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग मन के विकार को दूर करने का सबसे अच्छा माध्यम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। राजा श्रीकृष्ण दत्त पीजी कालेज के बीएड प्रथम सेमेस्टर के छात्रों के लिए योग प्रशिक्षण शिविर का पांच दिवसीय शिविर का समापन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डा. वीसी त्रिपाठी ने कहा कि योग मन के सभी विकार को दूर करने का सबसे अच्छा माध्यम है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मन शांत ,स्वस्थ तथा प्रसन्नचित रहता हैं, जिससे मनुष्य का सर्वांगीण विकास होता हैं। विभागाध्यक्ष डा. विजय बहादुर यादव, महावीर स्वामी के अष्टांग योग पर बल देते हुए कहा कि यदि शरीर स्वस्थ रहेगा तो मन भी स्वस्थ रहेगा। वरिष्ठ प्राध्यापक डा. सुनीता गुप्ता ने योग से होने वाले लाभ को बताया। योग प्रशिक्षक संतोष यादव व बिपिन भिन्न भिन्न योग विधि जैसे योगिंग, जांगिग, सूर्य नमस्कार, भस्त्रिका, कपाल भारती अनुलोम विलोम यम,नियम,प्रणाम,आसन आदि का प्रायोगिक,एवम सैद्धांतिक ज्ञान छात्राध्यापकों को दिया। इस अवसर पर आईक्यूएसी समन्वयक डा. विजय प्रताप तिवारी, डा. निशीथ सिंह, डा. राजेश प्रसाद तिवारी, डा. अजय मिश्र, डा. सुशील कुमार गुप्ता, धरम साहू, नीलू सिंह, अनुराग मिश्र आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन योगेंद्र यादव तथा धन्यवाद ज्ञापन डा. सुशील कुमार गुप्ता ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें