मुंगराबादशाहपुर । नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों व सिटी पब्लिक स्कूल के छात्रों ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत शनिवार को नगर के विभिन्न मुहल्लों में जन जागरूकता रैली निकाली। रैली मुख्य चौराहे से होते हुए नगर के साहबगंज, अंजही, दर्जियान, गुरहाई नाईबजार होते हुए कटरा डफलियान गजराजगंज होते हुए नगरपालिका परिसर में समाप्त हुई। इस दौरान लोगों को सफाई व शौचालय का प्रयोग करने के लिए जागरूक किया गया। कहा कि आसपास स्वच्छ रखें तो सभी स्वस्थ रहेंगे।हमें स्वस्थ समाज बनाने के लिए खुद को स्वच्छ करना होगा आदि के नारे लगा रहे थे। अधिशाषी अधिकारी लालचद्र भारतीय ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। उन्होंने नगरवासियो से स्वच्छता कार्यक्रम में सहयोग की अपील की। कहा कि केवल कर्मचारी से ही यह अभियान सफल नहीं हो सकता । जब तक सभी नगरवासी साथ नहीं देंगे। कर अधीक्षक कमलेश कुमार, अवर अभियंता शिवानंद वास्को, आर आई अलोक कुमार, रणजीत कुमार गुप्त उपस्थित रहे।