डोभी। क्षेत्र के हीरापुर मचहटी के क्रीड़ा परिसर में शांति सेवा समिति के तत्वावधान में ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 200 मीटर की दौड़ में कुकरौधा के रंजीत व मशीरपुर के अरमान पहले स्थान पर रहे। 100 मीटर की दौड़ में मचहटी के सौरभ व हीरापुर के शिव कुमार को पहला स्थान मिला। 400 मीटर की दौड़ में हीरापुर मचहटी के विशाल व सौरभ कुमार ने बाजी मारी। 1500 मीटर की दौड़ में प्रभात सरोज को पहला स्थान मिला। इसी प्रकार लम्बी कूद में उमरी के अनिकेत व ऊंची कूद में मोहित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि लाल साहब सिंह ने विजेताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। कहाकि ग्रामीण इलाकों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है जरूरत है। उनको उचित मंच प्रदान करने की है। संस्था ने सराहनीय कार्य किया है जो बच्चों को मंच प्रदान की। समिति के प्रबंधक ध्रुव कुमार सिंह ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया। इस अवसर पर प्रवीण कुमार सिंह, राम दयाल सिंह, जालिम सिंह, विशाल यादव आदि उपस्थित थे।