फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार के लिए 18-53-06

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
करंजाकला। राजकीय आईटीआई सिद्धीकपुर में रोजगार मेला और कैंपस सेलेक्शन का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 16 कंपनियों ने भाग लिया। रोजगार मेले में 875 लोगों का चयन रोजगार के लिए किया गया। मुख्य अतिथि राज्य मंत्री गिरिश चन्द्र यादव रहे। उन्होंने कंपनियों को बधाई देते हुए कहा कि नौजवानों को रोजगार देने की जो पहल है वह सराहनीय है।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ उन्होंने भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर किया। जिला सेवायोजन अधिकारी राजीव कुमार सिंह ने कहा कि रोजगार मेला कैंपस सेलेक्शन सरकार के निर्देश पर विभिन्न आईटीआई संस्थानों में आयोजित किया गया है। जिससे नौजवानों को रोजगार मिल सके। प्रधानाचार्य राजकुमार यादव ने कहा कि राजकीय आईटीआई सिद्दीकपुर में एक्स जेड एक्वा प्राइवेट लिमिटेड, एग्रीस लिमिटेड विदुना फाइटलाजर्स, जीएस सिक्योर इण्डिया प्राइवेट लिमिटेड, आई मित्रा वाराणसी, रिसिंह स्टोर बिजिनेश सॉल्यूशन, ओम हिमालयन, एस प्येमेन्ट सॉल्यूशन, गारे पास आर्गनाइजेशन, भारतीय जीवन बीमा निगम, निशा गार्ड, बीएस फाउंडेशन, बजाज कम्पनी, मेन्टल इलेक्ट्रानिक्स की कंपनियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक सुरेन्द्र प्रताप सिंह, सभाजीत यादव, बीबी सिंह, एनके सिंह, प्रेम नरायन पाण्डेय, सुनील कुशवाहा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें