मछलीशहर। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सभागार में मिजिल्स व रूबेला टीकाकरण अभियान को सुचारू ढंग से चलाने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के प्राइवेट मान्यता प्राप्त स्कूल के शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यशाला में मिजिल्स व रूबेला टीकाकरण के अभियान को सफल बनाने के लिए अधीक्षक मोहम्मद रफीक फारुकी ने सभी शिक्षकों से टीकाकरण में सहयोग करने के लिए कहा। कार्यक्रम में चिकित्साधिकारी डॉ. राकेश कुमार यादव ने बताया कि टीकाकरण अभियान 26 नवम्बर से प्रारम्भ होगा। इसमें 9 माह से 15 वर्ष तक के बच्चे का टीकाकरण किया जाएगा। सर्वप्रथम यह अभियान सरकारी स्कूल और प्राइवेट मान्यता प्राप्त स्कूल से प्रारम्भ किया जाएगा। उसके बाद विभिन्न समुदायों में आउट रीच कैम्पों के माध्यम से चलाया जाएगा। इस कार्यक्रम को पूर्ण रूप से सफल बनाने के लिए समस्त शैक्षिक कर्मियों से योगदान करने की अपील की गई है। कार्यशाला में शैलेन्द्र मणि विश्वास, कमलेश पान्डेय आदि मौजूद रहे।