फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 52 केंद्रों पर होगी टीईटी

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। टीईटी 18 नवंबर को जिले के 52 केंद्रों पर कराई जाएगी। परीक्षा दो पालियों में सुबह दस से 12.30 बजे तक और दूसरी पाली में तीन से 5.30 बजे तक होगी। शांतिपूर्ण और नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। गुरुवार को देर रात तक चली बैठक में परीक्षा केंद्रों की सूची को अंतिम रूप दिया गया। परीक्षा की निगरानी कर रहे जिला विद्यालय निरीक्षक डा. ब्रजेश मिश्र ने बताया कि परीक्षा के लिए जिले में 52 केंद्र बनाए गए हैं। नकल विहीन और शुचितापूर्ण परीक्षा कराने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट और एक पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सुपर जोनल मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं। इसके अलावा, सीआरओ और सिटी मजिस्ट्रेट को परीक्षा की निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। गुरुवार को कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन कर तैयारी को अंतिम रूप दिया गया। सभी स्टैटिक मजिस्ट्रेट और पर्यवेक्षकों को परीक्षा की शुचिता बनाए रखने का निर्देश दिया गया। परीक्षा को देखते हुए धारा 144 लागू ः टीईटी परीक्षा को देखते हुए जिले में धारा 144 लागू की गई है। परीक्षा के लिए केंद्रों के आसपास सुरक्षा पर विशेष नजर रहेगी। फोटो स्टेट की दुकानों को बंद रखने का निर्देश दिया गया है। यदि नकल सामग्री के साथ कोई पकड़ा जाएगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर तलाशी के बाद ही अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें