फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरगाह पर मनाया गया उर्स

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। हजरत हमजा चिश्ती (र.स.) का सालाना 543वां उर्स विशेषरपुर पचहटियां स्थित दरगाह पर मनाया गया। उर्स की शुरूआत तेलावते कुरान पाक से हुई। जिसके बाद मिलादुन्नबी का जलसा मुनफिद हुआ। जिसकी खेदावत हजरत मुफ्जी हेसामुद्दीन अहमद जाफरी ने किया। सेंट पैट्रिक स्कूल के सामने से जुलूसे चादर उठाई गई जो फन सिपहगीरी के अखाड़े के साथ मजार शरीफ पर पहुंची जहां पर साहबे सज्जादा के साथ चादर व गुलपोशी जायरीनों ने की। इस मौके पर पूर्व मंत्री पारसनाथ यादव, विधायक शैलेंद्र यादव ललई, एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसू, दिनेश टंडन, इस्तकबाल कुरैशी, हाजी अफजाल अहमद, अवधेश चतुर्वेदी आदि ने एकता का संदेश दिया। जिसके बाद महफिले समा का कार्यक्रम हुआ। इस दौरान शरीफ पढ़कर शहर व मुल्क की तरक्की और अमन चैन के लिए दुआ मांगी गई। दरगाह कमेटी के प्रबंधक शान मोहम्मद रहीमी ने बताया कि यह दरगाह एकता का प्रतीक है। इस मौके पर नसीम अहमद, शमसेर कुरैशी, समीर हसन खान, नवीन सिंह, संजय जाडवानी, विशाल खत्री, हनीफ अंसारी, सरताज सिद्दीकी, पवन मोदनवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें