फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीजों को फल वितरित कर मानाया संघ का 56वां स्थापना दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपर। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ द्वारा बुधवार को अस्पतालों में जाकर मरीजों को फल वितरित कर संघ का 56 वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान जिले के सभी तहसीलों में यह कार्यक्रम लेखपालों द्वारा किया गया।
विज्ञापन

शाहगंज उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के स्थानीय इकाई द्वारा बुधवार को राजकीय पुरुष चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरित कर संघ का 56 वां स्थापना दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी राजेश कुमार वर्मा व तहसीलदार अभिषेक राय ने संघ के अध्यक्ष दूधनाथ के साथ मिलकर मरीजों को फल वितरित किया। महामंत्री संदीप कुमार श्रीवास्तव, दिनेश कुमार यादव, राजनारायण, पंधारी यादव, राजपति विश्वकर्मा, राकेश यादव, श्याम सुंदर यादव, ओमप्रकाश यादव, चिकित्साधीक्षक डॉ. डीएस यादव, डॉ. हरिओम मौर्य, डॉ. आरबी यादव, डॉ. आरके वर्मा, केएन यादव, गिरीश यादव आदि उपस्थित रहे। मछलीशहर: लेखपाल संघ के स्थानीय इकाई द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर मरीजों को फल वितरित कर संघ का 56 वां स्थापना दिवस मनाया। इस दौरान उपजिलाधिकारी जेएन सचान व तहसीलदार कौशलेंद्र मिश्र सहित संघ के नेतृत्व में लेखपाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती मरीजों को फल वितरित किया। एसडीएम ने मरीजों से खान पान सहित सुविधाओं के विषय में जानकारी ली। इस अवसर पर डा. आरपी विश्वकर्मा,लेखपाल प्रमोद श्रीवास्तव, मनोज तिवारी, लालचंद श्रीवास्तव वीरेंद्र चौधरी, शकुंतला आदि मौजूद रहे। मड़ियाहूं के उपजिलाधिकारी मोती लाल यादव ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपस्थित सभी मरीजों के बीच फल वितरित किया। तहसील अध्यक्ष फूलचंद यादव, मंत्री अवधेश कुमार मौर्य, कोषाध्यक्ष दिनेश चंद पटेल, राजेंद्र यादव, सुभाष यादव, इंदु प्रकाश यादव, आशीष, राम शिरोमणि आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें