फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हूटर व काली फिल्म पर नहीं जाती पुलिस की निगाह

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सिरकोनी। यातायात माह के दौरान प्रतिबंध के बावजूद सिरकोनी ब्लॉक के सभी सड़कों पर हूटर बजाते हुए गाड़ियां धड़ल्ले से दौड़ रही हैं। इतना ही नहीं तमाम ऐसी गाड़ियां भी सड़क पर नजर आ रही हैं, जिसके शीशों पर काली फिल्म चढ़ी हुई है। जिला प्रशासन और एआरटीओ की निगाहें ऐसे वाहनों पर न जाने क्यों नहीं जाती हैं। जबकि यातायात माह चल रहा है।
विज्ञापन

सिरकोनी ब्लॉक में हर जगह हूटर लगे और काली फिल्म वाले वाहन बेरोकटोक फर्राटा भरते नजर आ रहे हैं। सड़क पर दौड़ रहे इन वाहनों पर न्यायालय का आदेश भी बेअसर है। सुप्रीम कोर्ट का निर्देश है कि चार पहिया वाहन वह लग्जरी हो या फिर अन्य किसी के शीशे पर काली फिल्म का प्रयोग न किया जाए इसके बावजूद ब्लॉक मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे वाहन सड़कों पर दौड़ रहे हैं। हूटर का प्रयोग रौब जमाने के लिए करते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें