जौनपुर। स्ववित्तपोषित महाविद्यालय शिक्षक एसोशिएशन का प्रतिनिधि मंडल संयोजक डा. रमन सिंह के नेतृत्व में उपमुख्य मंत्री एवं उच्चा शिक्षा मंत्री डा. दिनेश शर्मा को विधान भवन लखनऊ में ज्ञापन सौंप कर शिक्षकों की समस्या से अवगत कराया। शिक्षकों की सेवानियमावली तैयार करने, केंदीयकृत डाटाबेस तैयार करने, शिक्षकों का विवरण आन लाइन किए जाने की मांग की। मंत्री ने शिक्षकों की समस्या का निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मंडल में डा. संतोष सिंह, डा. माहेश्वरी कांत पांडेय, डा. सहजानंद पांडेय, डा. अमित कुमार सिंह, डा. विमलेश सिंह, डा. बृजेश सिंह, डा. कृष्ण पाल सिंह, डा. संतोष तिवारी, डा. प्रभाकर सिंह आदि शामिल थे।