फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीएम ने जांच हो रहे कंट्रोल व बैलेट यूनिट के कार्यो का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। अपर जिलाधिकारी वित्त व राजस्व आरपी मिश्र ने सोमवार को जिला निर्वाचन कार्यालय भवन में नए आए बैलेट व कंट्रोल यूनिट सहित वीवी पैट की हो रही प्रथम स्तरीय जांच का निरीक्षण किया। इस दौरान इन मशीनों की जांच कैसे की जा रही है। उसकी जानकारी ली। साथ ही मशीनों की भली भांति जांच करने का निर्देश भी दिया।
विज्ञापन

जिले में चुनाव कराने के लिए बेंगलुरु से नए पांच हजार 888 बैलेट यूनिट, चार हजार 356 कंट्रोल यूनिट व चार हजार 356 वीवी पैट अक्तूबर माह के अंतिम सप्ताह में आए थे। जिनको जिला निर्वाचन कार्यालय भवन में रख दिया गया था। इन मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच करने का कार्य किया जा रहा है। मशीनों की जांच करने के लिए बंगलुरुसे वेल कंपनी के इंजीनियर आए हुए हैं। जिनके द्वारा एक-एक मशीनों की जांच की जा रही है। जिससे चुनाव के समय मशीनें ठीक से काम करें। सोमवार को एडीएम वित्त व राजस्व आरपी मिश्र ने जांच किए जा रहे इन मशीनों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि इन मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच का कार्य पूरा होने पर मशीनों को सुरक्षित जिला निर्वाचन कार्यालय में फिर रख दिया जाएगा। मशीनों को चुनाव के समय निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें