फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टी के बाद खुले बैंक, खाता धारकों की लगी रही भारी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। पांच दिन छुट्टी के बाद सोमवार को जिले के सभी बैंक निर्धारित समय से खुल गए। पैसा निकालने के लिए बैंको में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई थी। सुबह से ही लोगों की लंबी लाइनें बैंकों में सामने लग गए थे। चाहे शहर हो या फिर ग्रामीण हर जगह बैंकों में खाता धारकों की भारी भीड़ उमड़ी रही।
जिले में कुल 27 बैंक हैं। जिनके 358 शाखाएं हैं। धनतेरस, दीपावली, भैया दूज त्योहार के मद्देनजर पांच दिनों तक बैंक बंद रहे। जिससे लोग पैसा नहीं निकाल पाए। वहीं बैंकों के बंद होने के दूसरे दिन एटीएम भी जवाब दे गया था। जिससे लोग एटीएम से भी पैसा नहीं निकाल पाए। लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। लोग पैसे से संबंधित अपने आवश्यक काम भी नहीं कर पाए। लेकिन सोमवार को बैंक खुलेन के बाद पैसा निकालने के लिए बैंकों में लोगों की भीड़ लग गई।इस दौरान सिविल लाइन स्थित स्टेट बैंक शाखा, जेसीज चौराहे के पास एचडीएफसी व यूनियन बैंक, ओलंदगंज स्थित इलाहाबाद बैंक व चहारसू चौराहा स्थित पंजाब बैंक में खाता धारकों की भारी भीड़ लगी रही। लगभग यह हाल ग्रामीण क्षेत्रों के बैंक शाखाओं पर भी रहा। लोगों में पैसा निकालने को लेकर होड़ भी मचा रहा। वहीं लोग आपस में धक्का मुक्का भी करते रहे। हालत यह रहा कि बैंक खुलने से पहले ही सुबह से लोग की लंबी लाइन लग गई थी। बैंक खुलते ही लोग पहले पैसा देने का कार्य शुरु करने का शोर मचाते रहे। लूटपाट की घटनाएं न हो इसके लिए भी एसपी ने सभी एसओ को सचेत किया है।
विज्ञापन


दोपहर बाद एटीएम में डाला गया पैसा
जौनपुर। बैंकों द्वारा अपने-अपने एटीएम में सोमवार को दोपहर बाद पैसा डाला गया। जबकि लोग सुबह से ही एटीएम से पैसा निकालने आ रहे थे। लेकिन पैसा नहीं रहने पर उनको मायुस होकर वापस लौटना पड़ रहा था। लेकिन दोपहर बाद एटीएम में पैसा पड़ने पर पैसा निकालने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान लोगों की लंबी लाइनें भी लगी रही। जिले में कुल 27 बैंकों के 263 एटीएम हैं। जिसमें दोपहर बाद बैंक अधिकारियों ने पैसा डाला।
विज्ञापन


बैंक खोलने के बाद ही एटीएम में पैसा डालने का निर्देश दिया गया था। कैश कम होने के कारण हो सकता है कई एटीएम में पैसा दोपहर बाद डाला गया हो। वैसे बैंकों में कैश की किल्लत नहीं थी।
उदय नरायण
एलडीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें