फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्यान्न का वितरण मैनुअल से करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। आल इंडिया फेयर प्राइस शाप डीलर्स फेडरेशन इकाई के नेतृत्व में कोटेदारों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी को पत्रक सौपा। जिसमें ई-पास मशीन नहीं चलने की शिकायत की। साथ ही खाद्यान्न का वितरण मैनुअल से करने की मांग की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष हरसू सिंह ने कहा कि राशन कार्ड धारकों को खाद्यान्न वितरण करने के लिए हम लोगों को ई-पास मशीन मिली है। लेकिन मशीनों नहीं चल रही है। वहीं इंजीनियर भी कहते हैं कि मशीन खराब है। जबकि इक्का दुक्का स्थानों पर जहां वाई फाई लगा है। वहां मशीनें काम कर रही हैं। शेष मशीनें काम नहीं कर रही हैं। जिससे राशन कार्ड धारकों को खाद्यान्न का वितरण नहीं हो पा रहा है। उन्होंने राशन कार्ड धारकों को मैनुअल से खाद्यान्न वितरण करने का आदेश देने की मांग की। कहा कि जिन जिलों में मशीनें नहीं चल रही हैं। उन जिलों में मैनुअल के आधार पर राशन कार्ड धारकों को खाद्यान्न वितरण किया जा रहा है। पत्रक देने वालों में महेंद्र यादव, मंगला सिंह, विजय कुमार, राकेश कुमार चौहान, लक्ष्मी देवी, रामप्रकाश आदि कोटेदार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें